फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नाबालिग से दुष्कर्म होने का आरोप, न्याय की गुहार

नाबालिग से दुष्कर्म होने का आरोप, न्याय की गुहार

Thu, 10 Jan 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म होने का आरोप, न्याय की गुहार
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली अंतर्गत एक ग्रामीण ने दो युवकों पर नाबालिग पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बाद में पुत्री मिलने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्याय के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ग्रामीण ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि तीन दिसंबर 2018 को वह मजदूरी करने गया था। शाम के समय उसकी 16 वर्षीय पुत्री छोटी, बहन के साथ खेत जा रही थी। तभी गांव के दो युवक बाइक से आए और जबरन पकड़ कर बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। पुत्रियों के शोर मचाने पर पत्नी घर से भागकर बचाने पहुंची तो उसको धक्का मार कर भाग गए। इसकी शिकायत कादरीगेट चौकी पर की। 28 दिसंबर को कादरीगेट चौकी प्रभारी ने पुत्री को आरोपी के साथ पकड़ लिया। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दी। पत्नी चौकी पर पहुंची तो दरोगा ने पुत्री को उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी और पुत्री से दरोगा ने एक कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। पुत्री ने दुष्कर्म करने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने न तो पुत्री का मेडिकल कराया और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। एसपी ने पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed