{"_id":"5cb611d4bdec22143356e920","slug":"81555435988-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात आए युवक से मारपीट, लूट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरात आए युवक से मारपीट, लूट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लुखरियाई गांव में बरात में आए युवक को गांव के ही चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक ने लूट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी के भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया जबकि आरोपी फरार हैं।
कोतवाली क्षेत्र के लुखरियाई गांव में रामबाबू लोधी की बेटी की शादी सोमवार को थी। बरात एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन से आई थी। नगला मोहन निवासी उमेश चंद्र लोधी बाद में बाइक से आ रहा था।
गांव के पास पहुंचने पर उसने गांव के ही अवनीश लोधी, पंकज लोधी व दो अज्ञात से रामबाबू का घर पूछा। आरोप है कि उन लोगों ने नशे में उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
साथ ही उससे दस हजार रुपये छीन लिए। किसी तरह वह बरात में पहुंचा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना यूपी-100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अवनीश के भाई अखिलेश को हिरासत में ले लिया साथ ही घायल उमेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार को उमेश की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। साथ ही अखिलेश का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि लूट की बात गलत है मारपीट हुई है।
बरात आए युवक से मारपीट, लूट का आरोप
पुलिस ने मारपीट में दर्ज किया मामला
आरोपी के भाई का कर दिया शांतिभंग में चालान