{"_id":"5c9913a4bdec2214195abcd6","slug":"71553535908-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर साले, बहनोई से 10 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर साले, बहनोई से 10 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी साले, बहनोई को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी सनी यादव से अंकित गंगवार आदि ने कहा कि उनके एक रिश्तेदार कोलकाता में रेलवे के बड़े अधिकारी हैं। वह उनकी रेलवे में टीसी के पद पर नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। इस पर सनी ने अपने व अपने बहनोई की नौकरी के लिए दस लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। जानकारी करने पर पता लगा कि यह ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। जब उनसे कहा गया तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गए। काफी प्रयास के बाद अंकित गंगवार ने 21 व 24 जून 2017 को दो लाख चौबीस हजार के दो चेक दिए। जब चेक बैंक खाते में लगाया तो चेक बाउंस हो गए।
कोर्ट के आदेश पर सनी यादव ने अंकित गंगवार, सर्वेश गंगवार व सर्वेश के पुत्र अंकुर गंगवार, आशुतोष गंगवार, सर्वेश की पत्नी शर्मिला निवासीगण अचरा थाना मेरापुर, मनीष गंगवार निवासी अचरिया बांकरपुर, अखिलेश शाक्य व रवि शाक्य निवासीगण उलियापुर कायमगंज के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।