{"_id":"5c2ba62ebdec2257036f80d5","slug":"71546364462-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने से मना करने पर चौकी इंचार्ज से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे बजाने से मना करने पर चौकी इंचार्ज से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर में डीजे बजाने से मना करने पर मजदूरों का चौकी इंचार्ज से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मजदूर मारपीट के लिए सरिया उठा लाए। यह देख चौकी इंचार्ज ने फोर्स बुला लिया। इस पर मजदूरों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में कोतवाली से पहुंचे फोर्स ने मजदूरों को खदेड़ दिया। साथ ही छह को पकड़ कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
मदनपुर गांव में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण का काम चल रहा है। गांव में मदनपुर चौकी के सामने रघुनाथ यादव के मकान को किराए पर लेकर सौभाग्य योजना के तहत काम करने वाले मजदूर रह रहे हैं। सोमवार देर रात वह लोग नववर्ष का जश्न मनाने के लिए डीजे पर डांस कर रहे थे। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह जादौन ने डीजे बजाने से मना किया। इस पर वह लोग विरोध करने लगे। चौकी इंचार्ज ने तेजी से कहा तो वह लोग सरिया आदि लेकर उनकी उनकी तरफ बढ़े। तभी चौकी इंचार्ज ने चौकी से फोर्स बुला लिया। इसके बाद मजदूरों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर ट्रकों की लाइनें लग गई।
सूचना पर कोतवाली से फोर्स पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने वहां से मजदूरों को खदेड़ दिया। इसी दौरान इंदर सिंह, दीप सिंह, बबलू, बृजेश, करन और ऋषि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मजदूर शराब के नशे में थे। इसके चलते वह उत्तेजित हो गए थे। बाद उन्होंने माफी मांग ली। इससे पकड़े गए लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।