फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पुलिस हत्या का नहीं कर सकी खुलासा पर लगा दी एफआर

पुलिस हत्या का नहीं कर सकी खुलासा पर लगा दी एफआर

Fri, 01 Mar 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हत्या का नहीं कर सकी खुलासा पर लगा दी एफआर
वृद्घ की जलाकर हत्या करने वालों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। खुलासा करने में असफल रही पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। हत्या कर शव फेंकने के मुकदमे की फाइल बंद होने से वृद्घ की हत्या का राज एक राज बनकर ही रह गया है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नला बीच गांव निवासी रामनिवास के खेत के पास करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में 25 फरवरी 2018 को एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


इसमें हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया। ग्रामसभा सकवाई की प्रधान पति सतेंद्र सिंह ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाली में 26 फरवरी 2018 को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिनाख्त में शव मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी रामसिंह (62) का निकाला। मुकदमे की विवेचना कोतवाल राजेश पाठक ने शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके तबादले के बाद कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, अनूप कुमार निगम और आखिर में कोतवाल दधिबल तिवारी ने विवेचना की। हत्यारोपियों का सुराग लगाने को पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। फिर भी पुलिस को हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी।

एक साल तक चली विवेचना में पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई और आखिर में पिछले दिनों तत्कालीन मोहम्मदाबाद कोतवाल दधिबल तिवारी ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर पत्रावली बंद कर दी। लगाई गई फाइनल रिपोर्ट में कहा गया कि हत्या का खुलासा नहीं हो सका है और भविष्य में भी खुलासा होने की संभावना नहीं लग रही है।


मुकदमा पुराना है, इसलिए अंतिम आख्या लगाई जा रही है। मोहम्मदाबाद कोतवाल शीलष गौतम ने बताया कि तत्कालीन कोतवाली ने एफआर लगाई होगी, उन्हें जानकारी नहीं है।

हत्या के खुलासे में पुलिस फेल, लगा दी फाइनल रिपोर्ट

25 फरवरी को वृद्घ का अधजला शव गड्ढे में पड़ा मिला था
प्रधान पति की तहरीर पर हत्या की दर्ज हुई थी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed