{"_id":"5c61b2a1bdec224b6e13a4a4","slug":"61549906593-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से कोटेदार पुत्र समेत दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से कोटेदार पुत्र समेत दो जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहा के पास पिकअप की चपेट में आकर कोटेदार पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के भगुआ नगला गांव निवासी विजय दुबे ग्राम सभा कुबेरपुर के कोटेदार हैं। उनका छोटा पुत्र विकास दुबे रविवार देर शाम अपने दोस्त सतेंद्र सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी भगुआ नगला के साथ बाइक से फर्रुखाबाद से घर लौट रहे थे। मसेनी चौराहा के पास पिकअप की चपेट में आकर विकास और सतेंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। आसपास के लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंचे घायलों के परिजनों ने दोनों को आवास विकास स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक ने अपना नाम बादल कुमार निवासी रोहिला गांव कोतवाली मोहम्मदाबाद बताया है। घायल के भाई पुनीत दुबे ने आरोप लगाया कि पिकअप चालक शराब के नशे में लग रहा था। अभी तहरीर नहीं दी है।