{"_id":"56e70bea4f1c1b1b118b464e","slug":"60-children-arrived-to-the-paper-in-the-villages-fisri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में पेपर देने 60 फीसरी बच्चे नहीं पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांवों में पेपर देने 60 फीसरी बच्चे नहीं पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकबोर्ड में देखकर नकल करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं कराने की शुरू हुई कवायद पहले दिन ही धड़ाम हो गई। स्कूलों में पर्चे बटने के बाद शिक्षकों ने ब्लेक बोर्ड पर उत्तर लिखकर पेपर हल करा दिया। ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों मेें निर्धारित समय के बाद पेपर वितरण हुआ और परीक्षा कराई गई। ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में परीक्षा के पहले दिन 50 से 60 फीसदी बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 40 से 50 फीसदी बच्चे ही परीक्षा देने स्कूलों में आए। नगर क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत अच्छा रहा।
परिषदीय स्कूलों की सोमवार से शुरू हुई परीक्षा के पहले दिन नगर क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति लगभग 70 फीसदी रही। 30 फीसदी बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए। नगर क्षेत्र में संचालित प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज सुबह नौ बजे तक नहीं खुला। इस कारण बच्चे स्कूल के बाहर इंतजार करते रहे। परीक्षा 9.30 से प्रारंभ होनी थी। परीक्षा प्रारंभ होने के समय पर शिक्षकों ने विद्यालय खोला और परीक्षा प्रारंभ कराई।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय तेरा गढिया में 165 पंजीकृत बच्चों में से 135 उपस्थित हुए। प्राथमिक विद्यालय नगला दलजीत सिंह में 54 पंजीकृत बच्चों में से 35 परीक्षा देने उपस्थित हुए। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चकई में 86 पंजीकृत बच्चों में से 27 उपस्थित हुए। यहां पेपर 10 बजे के बाद प्रारंभ हुआ। प्रधानाध्यापक रामआसरे ने एनपीआरसी से देरी से पेपर मिलने का कारण बताया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में 202 पंजीकृत में से 100 बच्चे उपस्थित हुए। पेपर 10.30 बजे से प्रारंभ हुआ। प्राथमिक विद्यालय रतनपुर रमौआ में कक्षा चार और पांच के बच्चों को पेपर नहीं बांटा गया। बच्चों की उपस्थिति 40 फीसदी रही। प्राथमिक विद्यालय गूजरपुर गहलवार में पेपर बाटने के बाद शिक्षक ने बोर्ड पर उत्तर लिखकर नकल कराई।
प्राथमिक विद्यालय परतापुर में 69 में से 45 बच्चे उपस्थित हुए। परीक्षा लेट शुरू कराई गई। प्राथमिक विद्यालय लीलापुर में 171 बच्चों में से 45 परीक्षा में शामिल हुए। यहां ब्लेक बोर्ड के माध्यम से बच्चों को नकल कराई गई। प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर गहरवार में 85 बच्चों में से 21 उपस्थित हुए। बच्चों ने नकल कर पेपर हल किया। प्राथमिक विद्यालय महोलिया में 116 में से 51 बच्चे उपस्थित हुए। यहां हिन्दी का पेपर होने के बाद शिक्षक दूसरे दिन के गणित पेपर की तैयारी में जुट गए। राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय भुड़िया भेड़ा में 116 में से 54 बच्चे उपस्थित हुए।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़िया भेड़ा में 93 में से 57 बच्चे उपस्थित हुए। कक्षा छह में कूड़ा और ईंटोें का ढेर लगा था। बच्चों को बाहर बैठाकर परीक्षा कराई गई। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय ललौर राजपूताना में 130 में से 93 उपस्थित हुए। प्राथमिक विद्यालय ऊगरपुर में के बच्चे विकास, खुशबू, पंकज ने सुबह पाली में होने वाले पेपर के विषय के संबंध में जानकारी देने से इनकार कर दिया। प्राथमिक विद्यालय ख्वाजा अहमद कटिया में 104 में से 76 उपस्थित हुए।