फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शादी की भनक लगते ही प्रेमी युगल ने खाया जहर

शादी की भनक लगते ही प्रेमी युगल ने खाया जहर

Mon, 11 Feb 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
शादी की भनक लगते ही प्रेमी युगल ने खाया जहर
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की शादी के लिए रिश्ता आने की भनक लगते ही प्रेमी व पड़ोसी गांव की प्रेमिका ने एक साथ आम के बाग में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोसी गांव की एक युवती से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को युवक की शादी के लिए एक रिश्ता आया। इस पर युवक ने प्रेमिका को गांव के पास आम के बाग में बुलाया और शादी की बात बताई। वहां दोनों की काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद दोनाें ने एक साथ मिलकर जहर खा लिया। उनकी प्रेम कहानी को युवक का एक दोस्त जानता था। युवक के दोस्त ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


सूचना पर दोनों के परिजन वहां पहुंचे और बेहोश पड़े प्रेमी युगल को सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी होने पर कसबा चैकी प्रभारी नरसिंह सीएचसी पहुंचे। बताया गया कि एक वर्ष पूर्व गंगाघाट पर दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचना नहीं दी है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed