{"_id":"ec208dcad023e30dffaa0d2cc6861d5a","slug":"5-59-lakh-looted-pump-manager-and-salesman-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप मैनेजर व सेल्समैन को गोली मार 5.59 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंप मैनेजर व सेल्समैन को गोली मार 5.59 लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार दोपहर बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल
विज्ञापन
पंप के मैनेजर और सेल्समैन को गोली मार कर 5.59 लाख रुपया लूट लिया। पंप
मैनेजर को गंभीरावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की
जानकारी मिलने पर एसपी ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने
नाकेबंदी कराई, लेकिन देर शाम तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं
मिल पाई।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव निबिया चौराहा पर कृष्णा एमआर फिलिंग पंप है। यहां फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी अजय मिश्रा मैनेजर और पूर्वी गौटिया गांव निवासी नीलेश पाल सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। सोमवार दोपहर अजय मिश्रा और नीलेश रुपयों भरा थैला लेकर बाइक से फतेहगढ़ स्थित बैक आफ बड़ौदा शाखा में जमा करने जा रहे थे। नोटाें वाला झोला नीलेश के पास था।
ये दोनों नासा नाला पुलिया के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से अजय पर फायर झोंक दिया। कंधे में गोली लगते ही वह बाइक लेकर गिर पड़ा। जबकि छर्रे लगने से नीलेश भी घायल हो गया। लहूलुहान अजय व नीलेश को बदमाशों ने घेर लिया। इन्हाेंने तमंचा के बल पर नोटाें वाला थैला छीन लिया। वारदात के बाद लुटेरे फर्रुखाबाद की ओर फरार हो गए।
नीलेश ने हिम्मत कर अजय को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। दिनदहाड़े हुई वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी विजय यादव मयफोस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली। पूरे जिले में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम पर बदमाशों के बारे में सुराग नहीं लग सका। पंप मालिक कृष्ण कुमार सिंह के मुताबिक लूटे गए थैले में 5.59 लाख रुपया था।
पंप मालिकों में रोष, खुलासे की मांग
दिनदहाड़े पंप मैनेजर और सेल्समैन के साथ हुई लूट से पंप मालिकों में रोष है। अस्पताल पहुंचे एसपी से पेट्रोल पंप मालिकाें ने इस वारदात के खुलासे की मांग की। घटना की जानकारी होने पर पंप मालिक कृष्णकुमार सिंह, विजय कटियार समेत कई पंप मालिक अस्पताल पहुंच गए। पंप मालिकों ने घटना के खुलासे की मांग की। इस पर एसपी विजय यादव ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया।
इस पर पंप मालिकों ने एसपी से कहा कि पिछले साल 16 अगस्त को शहर के ठंडी सड़क स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप मालिक के साथ लाखों की लूट हो गई थी। अभी तकलुटेरों को पकड़ना तो दूर खुलासा भी नहीं हो पाया। एसपी ने वादा किया कि घटना का खुलासा होगा।
हेल्मेट और मुंह बांधे थे लुटेरे
लूट की योजना बनाने के साथ शातिर लुटेरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दिमाग का इस्तेमाल किया। बाइक चलाने वाला लुटेरा हेल्मेट पहने था। पीछे बैठा बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे था। लुटेरों ने कालेी बाइक का इस्तेमाल किया था। इसके पीछे कुछ नंबर बिगड़े हुए थे।
विज्ञापन
सबसे बड़ी बात है कि मैनेजर और सेल्समैन पंप से 2.30 बजे निकले थे और लूट करीब 2.45 बजे हुई। महज15 मिनट के भीतर वारदात होना भी पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। ऐसे में पुलिस को शक है कि पेट्रोल पंप से जुड़ा कोई व्यक्ति भी मुखबिरी कर सकता है। ऐसी स्थिति में पुलिस पंपकर्मियों से भी पूछताछ करेगी।
खुलासे के लिए स्वाट टीम लगी
दिनदहाड़े हुई लूट से लुटेरों ने पुलिस को चुनौती दी। लगातार वारदातों पर वारदात हो रही है लेकिन मौके पर पहुंचे एसपी विजय यादव ने स्वाटटीम प्रभारी ब्रजेश यादव को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस ने राजेपुर एसओ को भी इस घटना के खुलासा करने को कहा है।