{"_id":"5c5f0cc2bdec2273792f44e4","slug":"41549733058-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बालिका समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के जसमई दरवाजा के पास शुक्रवार देर रात विद्युत सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शमसाबाद क्षेत्र के दुबरी गांव निवासी पुष्कर (35), पप्पू (27), रवि (21) व किशन (18) घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पुष्कर को परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
वहीं, शमसाबाद क्षेत्र के साधौ सराय गांव निवासी सुनील ढाईघाट मेला में प्रसाद की दुकान लगाए हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी शिवानी शनिवार सुबह पिता को खाना देने साइकिल से जा रही थी। मेले से कुछ दूर पहले तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बालिका को सीएचसी शमसाबाद से रेफर कर दिए जाने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली।
उधर, जनपद एटा थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी बाइक सवार रविंद्र (22) चाचूपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। वहीं, अन्य सड़क हादसे में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के निनौआ गांव निवासी संजय व मोहम्मदाबाद के तेेरा सकवाई गांव निवासी ओमपाल (25) घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।