फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   40 thousand were sold in bringing women from Gonda

गोंडा से लाकर 40 हजार में बेची गई महिला

Sun, 01 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 01 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
मेला रामनगरिया में गोंडा की महिला को 40 हजार रुपये में जहानगंज के गांव
विज्ञापन
बेहटा के एक युवक को बेच दिया गया। गांव वालों के सहयोग से महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने उसे उसके बच्चे के साथ पति के पास भेज दिया है। खरीदने वाले युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव खगियापुर निवासी मलिखान बेहटा गांव में राजमिस्त्री का कार्य करने आया था। इसकी गांव के अविवाहित ज्ञानसिंह से मुलाकात हुई। मलिखान ने ज्ञान सिह से शादी कराने को कहा। उससे मलिखान ने 40 हजार रुपये में महिला का सौदा किया। 28 जनवरी को ज्ञान सिंह ने गांव के महेन्द्र कुमार के माध्यम से मलिखान 40 हजार रुपये दे दिए।  शाम को यह तीनों लोग मेला रामनगरिया आए। यहां मलिखान ने 28 साल की महिला और उसके साथ 6 माह का बच्चा ज्ञान के हवाले कर दिया।

31 जनवरी की शाम महिला गांव के कुछ लोगों के सहयोग से थाने पहुंची। यहां दारोगा उदय नरायन शुक्ला को आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला को बच्चे के साथ पुलिस सुरक्षा में गोंडा पति के पास भेज दिया। दारोगा उदय नरायन शुक्ला ने बताया कि महिला ने बताया कि वह गोंडा की रहने वाली है। वह रिश्तेदारी में ट्रेन से जा रही थी। रास्ते में उसे किसी ने नशीला पदार्थ खिला दिया। वह यहां कैसे आई, नहीं पता। महिला को उसके पति के पास भेज दिया गया है।

पुलिस ने ज्ञान सिंह को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि मलिखान सिंह ने शादी कराने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए थे। महिला ने आंख खराब देखकर साथ रहने से इनकार कर दिया और थाने में आकर शिकायत कर दी। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि वह दो दिन से वीआईपी ड्यूटी में हैं। इस कारण घटना की जानकारी नहीं है।

इससे पहले भी बेची गई थी महिला
महिला को बेचे जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कमालगंज क्षेत्र में एक महिला को बेचा गया था। छह माह पूर्व गाजीपुर से लाकर एक महिला को कमालगंज क्षेत्र में रुपये लेकर बेच दिया गया था। इसका खुलासा होने के बाद महिला को पुलिस ने उसके घर सुरक्षित भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed