फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लेंटर गिरने से महिला जख्मी, बच्चे बाल-बाल बचे

लेंटर गिरने से महिला जख्मी, बच्चे बाल-बाल बचे

Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
लेंटर गिरने से महिला जख्मी, बच्चे बाल-बाल बचे
कंपिल कसबे के मोहल्ला गंगा टोला में मकान के बरामदे का अचानक लेंटर गिर गया। इससे मलबे में दबकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मकान के छज्जे के नीचे बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबी महिला को निकाला।
विज्ञापन


मोहल्ला गंगाटोला निवासी पप्पू पुत्र रामबहादुर का मकान है। गुरुवार को परिवार के सभी लोग काम करने खेत पर गए थे। पप्पू की पत्नी राजकुमारी (40) व बच्चे प्रवीन (10) और मुस्कान (7) घर पर ही थे। राजकुमारी मकान की छत पर उपले पाथने गई थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान मकान के बरामदे का लेंटर अचानक गिर गया। छत पर उपले पाथ रहीं राजकुमारी लेंटर के साथ जमीन पर जा गिरी और वह मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पर बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे में दबी महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में परिजन महिला को कायमगंज सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने महिला को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने लेखपाल को सूचना दी है।

लेंटर गिरने से महिला जख्मी, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed