फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जेई के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

जेई के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 16 Apr 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
जेई के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में सोमवार रात चोरों ने जल निगम के जेई के बंद घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। मंगलवार सुबह पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो घटना की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन



जनपद देवरिया के गांव घरमेर निवासी रंजन चौरसिया जल निगम की निर्माण शाखा में फर्रुखाबाद में ही अवर अभियंता हैं। वह दो साल से शहर की आवास विकास कालोनी में जयप्रकाश नारायण अवस्थी के मकान में किराए पर रह रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह किसी कार्य से बाहर गए थे। इस दौरान देर होने से वह वापस नहीं आए। सोमवार रात ही चोर दरवाजे के कुंडा तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये, एक सोने की चेन, दो अंगूठी पार कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने कमरे में रखे सभी सूटकेस खंगाल डाले। इसके साथ ही आंगन में खड़ी बाइक भी चोरों उठ ले गए। मंगलवार सुबह पड़ोस के लोगों ने घर का दरवाजा खुला देख घटना की जानकारी रंजन चौरसिया को दी।

उनके कहने पर ही कॉलोनी निवासी नीरज सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। शाम के समय घर पहुंचे रंजन चौरसिया ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


फारेंसिक टीम के सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अलमारी, एलइडी व सूटकेस से 12 नमूने लिए गए हैं। एलईडी व अलमारी पर जो निशान मिले हैं वह स्पष्ट हैं। चोरी की घटना में सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड मौके पर बुलाया गया। खोजी कुत्ता घर में ही बने दो कमरों व रसोई में ही घूमता रहा।



रंजन चौरसिया जिस मकान में रहते हैं। उस मकान में पहले दो गेट बराबर से लगे हैं। इसके अलावा मकान में अंदर प्रवेश करने को एक गेट और लगा है। चोरों ने इन तीनों गेटों के कुंडे तोड़े और घर में प्रवेश किया।

जेई के बंद घर से एक लाख और जेवर चोरी

आवास विकास कालोनी में तीन गेट तोड़कर चोरों ने की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed