{"_id":"5cb22f26bdec2214065a6d1d","slug":"31555181350-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटे युवक की हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से कटे युवक की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कटे युवक की शिनाख्त हो गई है। वह जनपद एटा थाना अलीगंज के मोहल्ला मेवतियां का रहने वाला था।
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई थी। देर रात युवक के परिजन उसकी तलाश करते हुए कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मरने वाला युवक जनपद एटा के अलीगंज के मोहल्ला मेवातियां निवासी बन्ने खां का पुत्र मून खां (25) था। वह अलीगंज में एक गोदाम में मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो छोटी बहने हैं। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। युवक के चचेरे भाई शमसाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे मून घर पर ही था। तभी घर से उसे कोई बुला ले गया था। उन लोगों की रंजिश भी चल रही है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है मून यहां कैसे पहुंच गया। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।