फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भतीजी की शादी में शामिल होने के विरोध में महिला ने फांसी लगाई

भतीजी की शादी में शामिल होने के विरोध में महिला ने फांसी लगाई

Sat, 09 Feb 2019 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
भतीजी की शादी में शामिल होने के विरोध में महिला ने फांसी लगाई
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर में भतीजी की शादी में शामिल होने का महिला ने विरोध किया। पति और परिवार वालों के न मानने पर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव नरसिंहपुर निवासी महेश, पत्नी नन्हीं देवी (55) और परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो भाई रमेश व फूलसिंह जनपद एटा के अलीगंज में रहते हैं। कुछ वर्ष पहले नन्हीं देवी के पुत्र की शादी में रमेश व फूलसिंह शामिल नहीं हुए थे। शुक्रवार को अलीगंज में रहने वाली महेश की भतीजी की शादी थी। इस पर नन्हीं देवी शादी में शामिल होने का विरोध कर रही थी। इसके बावजूद भतीजी की शादी में महेश व उनके पुत्र शामिल होने चले गए। घर पर नन्हीं देवी अकेली रह गईं।
विज्ञापन


नन्हीं देवी घर में अकेली थी। शनिवार सुबह जब पड़ोस की महिला उन्हें दूध देने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने ग्राम प्रधान व पास पड़ोसियों को बुलाया। ग्रामीणों ने शादी में शामिल होने के लिए गए परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दरवाजा खोला तो नन्हीं देवी का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर राधेश्याम व एसआई उपदेश कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो बताया गया कि शुक्रवार को अलीगंज रहने वाली महेश की भतीजी की शादी में नन्हीं देवी ने शामिल होने से इनकार कर दिया। भतीजी की शादी में महेश व उनके पुत्र शामिल होने चले गए। घर पर नन्हीं देवी अकेली रह गईं। शादी में शामिल होने से दुखी होकर उन्होंने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed