फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रधान व उसके दोस्त पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

प्रधान व उसके दोस्त पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Feb 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधान व उसके दोस्त पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
फर्रुखाबाद। निर्माणाधीन सड़क किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिली युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने पीड़िता से छेड़छाड़ की तहरीर लिखवाकर प्रधान और उसके एक साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती जागरण में भजन गाने का काम करती है। रविवार को वह हरदोई में जागरण से भजन गाकर घर लौट रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पांचालघाट पर बस से उतरी और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी ग्राम सभा धंसुआ के प्रधान सुरजीत वर्मा ने बाइक से उसे नेकपुर के पास छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। वह बाइक से उसको लेकर एक दुकान पर आया और कॉफी मंगाई।
विज्ञापन


काफी पीने के बाद जब वह जाने लगी तो प्रधान का दोस्त दुकान का शटर बंद करने लगा और प्रधान उसका दबाने लगा। शोर मचाने पर प्रधान हड़बड़ा गया तभी वह मौका देखकर दूसरे गेट से भाग कर सड़क किनारे आ गई। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधान सुरजीत वर्मा और उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार शाम को युवती नेकपुर में निर्माणाधीन सड़क किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में पुलिस को मिली थी। युवती ने प्रधान और उसके साथी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed