फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रैक्टर एजेंसी मालिक प्रधान से मारपीट

ट्रैक्टर एजेंसी मालिक प्रधान से मारपीट

Thu, 16 May 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर एजेंसी मालिक प्रधान से मारपीट
कायमगंज के कंपिल रोड स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी पर कुछ युवकों ने एजेंसी मालिक प्रधान व उनके भाई पर हमला कर दिया। विरोध करने पर फायर कर दिया, जो मिस हो गए। प्रधान ने तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य किशनपाल यादव के भतीजे शिवम यादव गांव मिस्तनी के प्रधान हैं। उनकी कंपिल रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी है। बताया गया कि उनकी एजेंसी पर एक मिस्त्री काम करता था। उसकी तलाश में 3 युवक वहां पहुंचे, उन्होंने कहा वह मिस्त्री 8 माह पहले काम छोड़ गया है।
विज्ञापन


इस पर तीनों युवक गाली गलौज करते हुए कहा कि उसे बुलाकर लाओ नहीं तो तुम्हे जान से मार देंगे। इसका विरोध करने पर युवक मारपीट कर हमलावर हो गए। शिवम व उनके भाई पर दो फायर किये, जो मिस हो गए। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा घटना क्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज ले लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रधान ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गयी है।


इसमें आरोप लगाया है कि वह ट्रैक्टर खरीदने के लिए एजेंसी पर गया था। वहां राजनीतिक चर्चा होने पर वह एक पार्टी उसके नेता के लिए अभद्र टिप्पणी करने लगे। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर एजेंसी मालिक प्रधान से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed