फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 million of bullion jewelry store robbery

सर्राफा दुकान से 20 लाख के जेवर चोरी

Mon, 22 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 22 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
20 million of bullion jewelry store robbery
फर्रुखाबाद। चोरों ने सर्राफा दुकान का शटर उचका कर लाखों रुपये के जेवर
विज्ञापन
चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर सीओ सिटी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई घटना से व्यापारियों में रोष है।

मोहल्ला नितगंजा तिराहा निवासी शैलेश वर्मा की सर्राफा दुकान घर के नीचे ही है। चोरों ने रविवार की रात दुकान का शटर जैक से उचका दिया। इसके बाद चोर दुकान में घुस गए और मकान का अंदर का गेट बंद कर दिया। इसके बाद आराम से दुकान में रखे सोने चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह कोहरा होने के कारण लोग देरी से उठे थे। इस बीच स्कूली टेंपो तिराहा पर बच्चों को लेने पहुंचा। बच्चों को छोड़ने के लिए आए परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।

उन्होंने दुकान मालिक शैलेश वर्मा को सूचना दी। शैलेश ने सेठ गली में रहने वाले पिता उमाकांत वर्मा को सूचना देकर बुला लिया। यहां भीड़ लग गई।  घनी आबादी में चोरी से लोग सकते में आ गए।

सीओ सिटी वाईपी सिंह, शहर कोतवाल आरपी यादव भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम को बुलवा लिया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष चौधरी इस्लाम शमसी  भी पदाधिकारियाें के साथ आ गए। सीओ ने कोतवाल को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही वर्कआउट के भी सख्त निर्देश दिए। उमाकांत ने बताया कि ढाई महीना पहले ही उन्होंने अपने बेटे को यह दुकान खुलवाई थी। उनकी सेठगली में भी सर्राफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि चोर करीब 20 लाख रुपये के जेवर ले गए हैं।

ज्यादा निशानाें से होगी मुश्किल
फिंगर प्रिंट टीम का कहना था कि लोगों के निशान अधिक हो जाने से दिक्कत हो रही है। टीम के इस बयान से चोरों का पता लगने में देरी हो सकती है। चोरों के आर्टीफिशियल जेवराताें को न जे जाने से वह सोने चांदी की पहचान के माहिर लग रहे हैं।

छूट कर आए अपराधियों की बनेगी लिस्ट
सीओ सिटी वाईपी सिंह ने शहर कोतवाल आरपी यादव को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोतवाल को उन बदमाशों की भी लिस्ट बनाने के निर्देश दिए जो हाल ही में जमानत पर छूट कर आए हैं। उन्हाेंने बताया कि  शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed