फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दरोगा की फटकार से महिला बेहोश

दरोगा की फटकार से महिला बेहोश

Mon, 04 Mar 2019 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की फटकार से महिला बेहोश
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरसानी में दरोगा ने महिला व उसके रिश्तेदार से अभद्रता की। कोतवाली में मामले की शिकायत करने पहुंची महिला की दरोगा से फिर कहासुनी हो गई। इसी दौरान महिला बेहोश हो गई। महिला होमगार्ड पानी आदि डाल कर उसे होश में लाए।
विज्ञापन


अरसानी निवासी भानु सिंह ने मोहम्मदाबाद स्थित रोहित गुप्ता की दुकान से बोरिंग के सामान के दो सेट लिए थे। उसने एक सेट गांव में कहीं किराए पर लगवा दिया व दूसरा सेट कबाड़ी के पास गिरवी रख दिया। रोहित के फोन करने पर वह न ही फोन उठाता न ही उससे मिलता था। रोहित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दरोगा अमित कुमार शर्मा से की। इस पर वह सोमवार को अरसानी स्थित भानु के घर पहुंच गए। वहां पर भानु नहीं थे। इस पर वह उसकी मां सरोजनी देवी, भानु की पत्नी साक्षी व एक रिश्तेदार विवेक से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि वह विवेक को पकड़ कर ले जाने लगे। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे व विवेक को छुड़वाया। इसके बाद महिला, दरोगा की शिकायत करने मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंची। वहां पर उसे फिर से दरोगा मिल गए। इस पर उसने उन्हें उलाहना दिया। इसी बात पर दोनों में फिर से कहासुनी हो गई। तभी अचानक महिला बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद महिला होमगार्ड सिम्मी ने उसे पानी डाल कर बैठाया। इसी दौरान रोहित गुप्ता भी मौके पर आ गए। महिला ने उन्हें एक माह में रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। साथ ही दरोगा के अभद्रता करने की शिकायत एसपी से करने की बात कह कर चली गई। उधर, दरोगा अमित कुमार ने बताया कि अभद्रता के आरोप गलत हैं। उन्हें शिकायत मिली थी। वह महज जांच करने ही गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed