फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रधान पर फायरिंग करने के आरोपी गया जेल

प्रधान पर फायरिंग करने के आरोपी गया जेल

Tue, 05 Feb 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पर फायरिंग करने के आरोपी गया जेल
कंपिल (फर्रुखाबाद)। कायमगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत लोधीपुर के प्रधान पर पांच दिन पूर्व हुए जान लेना हमले के आरोपी को थाना पुलिस ने बीतीरात गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवारको आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मानिकपुर निवासी सौरभ पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय ग्राम पंचायत लोधीपुर के प्रधान हैं। एक फरवरी 2019 की सुबह प्रधान सौरभ पांडेय घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। इसी दौरान गांव निवासी बाबूराम पांडेय अपने आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे व असलहे लेकर आया और पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगा। प्रधान के विरोध करने पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रधान ने घर में घुसकर जान बचाई। प्रधान सौरभ पांडेय ने बाबूराम पांडेय उनके भाई विजय, उदयवीर प्रजापति, गोपाल, राहुल, अजय व मान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार रात थाने के दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ आरोपी उदयवीर प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया की मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed