फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शव रख जाम लगाने पर पुलिस ने बरसाई लाठी, जबाव में हुआ पथराव

शव रख जाम लगाने पर पुलिस ने बरसाई लाठी, जबाव में हुआ पथराव

Tue, 18 Jun 2019 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
शव रख जाम लगाने पर पुलिस ने  बरसाई लाठी, जबाव में हुआ पथराव
मारपीट में घायल युवक की मौत होने पर परिवार वालों ने मंगलवार की शाम शव जिला जेल चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। शव न हटाने पर पुलिस ने लाठिया भांज कर जाम लगाए लोगों को खदेड़ना शुरू किया।
विज्ञापन



इसके जवाब में लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से शव छीन कर उसके घर में रखवा दिया और बाहर सुरक्षा को पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला निवासी राजेश कुमार के घर के बाहर टेंपो खड़ा करने को लेकर पड़ोसी सुभाष से 5 जून को झगड़ा हो गया था। सुभाष व अन्य लोगों ने राजेश के घर में घुस कर मारपीट की। इसमें टकोरा सिर में लगने से राजेश का भाई मुकेश गंभीर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेश ने सुभाष, सुधीर, नन्हेंलाल, मोहन व रामप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घायल मुकेश की लखनऊ में उपचार के दौरान सोमवार शाम को मौत हो गई। मंगलवार शाम को उसका शव आया। परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला जेल चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया।


इससे फर्रुखाबाद-कानपुर रोड पर आवागमन बंद हो गया। जाम लगाए लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर, फतेहगढ़ कोतवाल अजय नरायन सिंह, मऊदरवाजा एसओ और महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची। शव को हटवा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।


परिवार के लोग डीएम को बुलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक जाम न खोलने को तैयार नहीं हुए। करीब एक घंटे तक जाम न खुलने पर पुलिस कर्मियों ने जाम लगाए लोगों पर लाठी चलानी शुरू कर दी। इससे जाम लगाए लोग वहां से भागने लगे। चौराहे के पास रेलवे क्रासिंग होने से ट्रैक पर पड़े पत्थर उठाकर लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए।


पुलिस ने पथराव करने वालों को डंडा मार कर खदेड़ दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से शव छीन कर उनके घर में रखवा दिया। तब कहीं दो घंटे बाद जाम खुला। सड़क किनारे घर होने के कारण परिवार के लोग दोबारा जाम न लगा दें इससे घर के बाहर पुलिस बल लगा दिया गया। कोतवाल अजय नरायन ने बताया कि लाठी नहीं चलाई गई। जाम खुलवाने को लाठी जमीन पर फटकारी गई थी।


फतेहगढ़ कोतवाल अजय नरायन सिंह का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें जवाबी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घायल मुकेश की मृत्यु हो गई। मुकदमे को तरमीम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जाम लगाने वालों पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।



फतेहगढ़-कानपुर रोड पर पुलिस लाइन चौराहा है। यहीं पर रेलवे क्रासिंग भी है। चौराहे पर शव रखकर जाम लगाए जाने से कानपुर रोड समेत अन्य रोड पर वाहनों की कतार लग गई। वाहनों के फंसने से लोग परेशान रहे। करीब दो घंटे पर जाम खुलने पर वाहनों को निकाला गया।


शव रख जाम लगाने पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, जवाब में पथराव

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चौराहे पर लगाया जाम

सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और पुलिस बल मौके पर पहुंचा, शव छीन कर घर में रखवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed