फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रैक्टर चालक के हत्यारोपियो का किया गया चालान

ट्रैक्टर चालक के हत्यारोपियो का किया गया चालान

Tue, 18 Jun 2019 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक के हत्यारोपियो का किया गया चालान
गंगा कटरी में तलाश के बाद भी ट्रैक्टर चालक का शव न मिलने पर सात दिन से थाने में बैठे हत्यारोपी पिता-पुत्र समेत तीन का पुलिस ने चालान कर दिया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के गांव मुर्रा निवासी भंवर सिंह के पुत्र अरुण कुमार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के पचपुखरा निवासी सचिन का ट्रैक्टर चलाता था। 10 मई को वह सचिन और उसके पिता के साथ खेत पर ट्रैक्टर लेकर गया था। तब से अरुण गायब था।
विज्ञापन



पिता भंवर सिंह ने पुत्र की गुमशुदगी 29 मई को दर्ज कराई थी। पुलिस ने सचिन, उसके पिता छोटेलाल और ग्यादीन की मड़ैया निवासी पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो लापता अरुण की हत्या कर शव गंगा कटरी में दबाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने दो दिन युवक के शव के लिए गंगा कटरी में खाक छानी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पिता भंवर सिंह की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और अनुसूचित जाति की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।



सात दिन थाने में बैठाए रखने के बाद मंगलवार को हत्यारोपी सचिन, उसके पिता छोटेलाल उर्फ लालू व ग्यादीन की मड़ैया निवासी पुष्पेंद्र की गिरफ्तारी दिखाकर पुलिस ने चालान कर दिया। इनके पास से एक घटना में प्रयुक्त बाइक और अरुण की चप्पल बरामद होना दिखाया है।


ट्रैक्टर चालक के हत्यारोपियों का किया गया चालान

गंगा कटरी में दो दिन तलाश के बाद भी युवक का नहीं मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed