फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिलाओं के साथ मारपीट करने में मुकदमा दर्ज

महिलाओं के साथ मारपीट करने में मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Jun 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के साथ मारपीट करने में मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के गांव फतनपुर में अन्नप्राशन संस्कार कराने आए परिवार की महिलाओं से फब्तियां कसने के विरोध में मारपीट के मामले में शनिवार को पुलिस ने आठ नामजद व कुछ अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पखना निवासी हरपाल सिंह शुक्रवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव फतनपुर स्थित मंदिर पर बेटे का अन्नप्राशन करवाने गए थे। उनके साथ परिवार की व गांव की महिलाएं साथ में थीं। इसी दौरान मंदिर के पास के पास खड़े त्योरी गांव के कुछ युवकों ने महिलाओं पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। इसका हरपाल की मां रेवती ने विरोध किया।
विज्ञापन



एक युवक ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी। इस पर महिलाओं ने युवकों के घेर लिया। लोगों के कहने पर युवकों को छोड़ दिया। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली से शाम को वापस जाने लगे। तभी त्योरी गांव के पास करीब 15 युवकों ने आगे बाइक लगा कर ट्रैक्टर-ट्राली रोक ली। विरोध करने पर वह लोग मारपीट करने लगे। साथ ही ईंट पत्थर भी चला दिए। इस दौरान दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हरपाल के परिजनों ने लूटपाट का आरोप लगाया। शनिवार को पुलिस ने परिहार, ललईंया, अजीत, अजीत सिंह, करू, नरेंद्र, आशीष, बबलू व कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। साथ ही शुक्रवार को ही हिरासत में लिए गए अमित व हरीश का शांतिभंग में चालान कर दिया है।


महिलाओं के साथ मारपीट करने में मुकदमा दर्ज

आठ नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

पकड़े गए दो युवकों का पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed