{"_id":"5cfaa6cebdec22071a38a38e","slug":"155993056810-farrukhabad-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सिम विक्रेता अलीगंज में बेहोश पड़ा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता सिम विक्रेता अलीगंज में बेहोश पड़ा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त़ीन दिन पूर्व कंपिल गया एक टेलीकॉम कंपनी का सिम विक्रेता युवक लापता हो गया। वह शुक्रवार को सुबह सीमावर्ती एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र के सिमौर ईंट भट्ठा के पास बने छाया ग्रह में परिजनों को बेहोश पड़ा मिला। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मंगलवार को नगर के मोहल्ला चिलाका निवासी सिम विक्रेता रिषभ उर्फ राजा कंपिल जाने की कहकर घर से निकला और लापता हो गया। बुधवार सुबह उसकी बाइक बाईपास रोड पर सड़क किनारे खड़ी मिली थी।
परिजनों ने आशंका जताई कि राजा का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। उनका कहना था एक युवती के पिता ने कुछ दिन पहले उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया। युवक के परिजन उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने को दबाव बनाते रहे। पुलिस का मानना है कि जब युवती का पिता घर पर ही मौजूद मिल तो अपहरण कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
उसका कहना है जब युवक ने उनकी पुत्री से छेड़छाड़ की थी। तब कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। समझौता नहीं किया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। राजा के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार सुबह उसे ढूंढ़ने अलीगंज जा रहे थे।
तभी अलीगंज रोड पर सिमौर ईंट भट्ठा के पास छाया ग्रह में भीड़ लगी थी। वहां रुककर देखा तो राजा वहां बेहोश पड़ा था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत ठीक न होने से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। चौकी प्रभारी अजीत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अलीगंज में बेहोश पड़ा मिला लापता सिम विक्रेता
तीन दिन से पुलिस हिरासत में है युवती का पिता
पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए कर रही जांच