फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चाचा भतीजे के घर से लाखों का जेवर व नकदी ले गए चोर

चाचा भतीजे के घर से लाखों का जेवर व नकदी ले गए चोर

Fri, 07 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
चाचा भतीजे के घर से लाखों का जेवर व नकदी ले गए चोर
क़टरी क्षेत्र के गंगाइया गांव में चोरों ने चाचा-भतीजे के घर में घुसकर जेवर व नगदी पार कर दिया। सूचना पर पहुंची कुआं खेड़ा पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गंगइया गांव निवासी सियाराम व उनके भतीजे सर्वेश के घर पास-पास हैं।


गुरुवार रात दोनों घरों के परिजन गर्मी की वजह से छत पर सो रहे थे। रात में चोर दीवार के सहारे चढ़कर जीने से नीचे उतर गए। बताया गया दोनों घरों के कमरों में अलमारी की चाबियां भी रखी थीं। चोरों ने अलमारी खोलकर लाखों के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।


सुबह जब परिजन उठे और नीचे कमरे आए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। सियाराम ने बताया उनकी विवाहित पुत्री विनीता मायके आई थी। उसके जेवर भी अलमारी में रखे थे। चोरी में उनके दो हजार नगदी, चांदी की एक जोड़ी पायल, एक चांदी का मंगलसूत्र गया है।
विज्ञापन



पुत्री विनीता के एक जोड़ी सोने के झाले, दो सोने की अंगूठी, सोने की एक मटर माला, दो जोड़ी तोड़ियां, चांउी का गुच्छा व एक बिछुआ चोरी हुआ है। वहीं, भतीजे सर्वेश के तरबूज बिक्री के 45 हजार रुपये, सोने का बेंदा, चांदी के खड़ुआ व हाय चोरी हुई है। कुआ खेड़ा चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चाचा-भतीजे के घर से जेवर-नगदी चोरी

दीवार के सहारे चढ़कर जीने से घर में घुसे

अलमारी के ताले खोलकर घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed