फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नर्सिंग होम में घुस कर प्रबंधक को पीटा, लूट का आरोप

नर्सिंग होम में घुस कर प्रबंधक को पीटा, लूट का आरोप

Mon, 03 Jun 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होम में घुस कर प्रबंधक को पीटा, लूट का आरोप
एक नर्सिंग होम प्रबंधक ने अन्य लोगों के सहयोग से दूसरे नर्सिंग होम में घुसकर प्रबंधक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने हमलावरों पर 14 हजार रुपये और दो सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। उसने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



मसेनी चौराहा स्थित प्राइवेट हास्पिटल में शाहजहांपुर जिले के थाना कलान निवासी एक युवक काम करता था। उसने 26 मई को बहन की शादी के खर्चे के लिए 15 हजार रुपये एडवांस लिए थे। इसके बाद कर्मचारी ने नर्सिंग होम में जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को हास्पिटल के प्रबंधक शिवम मिश्रा को कर्मचारी मसेनी स्थित एक दूसरे नर्सिंग होम में दिखाई दिया। वह कर्मचारी से एडवांस लिए रुपये मांगने नर्सिंग होम के अंदर चले गए। रुपये मांगते ही उस नर्सिंग होम के प्रबंधक और अन्य लोगों ने शिवम से हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह वहां से भाग कर अपने नर्सिंग होम में चला आया। कुछ देर में दूसरे नर्सिंग होम के प्रबंधक व अन्य कर्मचारी शिवम के नर्सिंग होम में आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इससे वह घायल हो गया। शिवम मिश्रा ने शहर कोतवाली पहुंच कर हमलावर दूसरे नर्सिंग होम के प्रबंधक व अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें दो सोने की चेन और 14 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।


नर्सिंग होम में घुसकर प्रबंधक को पीटा, लूट का आरोप

प्रबंधक ने दूसरे नर्सिंग होम प्रबंधक व अन्य के खिलाफ दी तहरीर


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed