फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ताले तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

ताले तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Wed, 29 May 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
ताले तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी
कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा में एक मकान के दो भाइयों के कमरों में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पार कर दी। घटना के मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पितौरा में सुरेश चंद्र व उनके भाई उमेश चंद्र एक ही घर में रहते हैं। मंगलवार रात उनकी मां बीमार हो गईं। परिवार के लोग उन्हें लेकर सीएचसी चले गए।
विज्ञापन


करीब 11 बजे सभी लोग घर वापस आए और सो गए। रात में चोरों ने सुरेश व उनके भाई उमेश के कमरे में घुसकर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर नगदी-जेवर चोरी कर लिए। रात करीब तीन बजे सुरेश चंद्र की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे में अलमारी व बक्सों के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को बताया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सुरेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को दिन में कुछ घूमंतू लोग उनके यहां भूसा खरीदने आए थे। आशंका है कि अस्पताल में जाने के बाद चोर घर में घुसे होंगे। परिवार के सभी लोगों के सो जाने के बाद घटना को अंजाम दिया गया।


उन्होंने बताया इस चोरी में उनके पुत्र के कमरे में रखी अलमारी से सात हजार रुपये, सोने की चार अंगूठी, एक बेसर, दो जोड़ी चेन, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी तोड़िया, मंगलसूत्र, मांग का टीका, कमर करधनी, बारह हजार कीमत की घड़ी ले गए।


भाई उमेश की अलमारी से पांच हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, एक बेसर, एक जोड़ी झाले ले गए। सुरेश ने पुलिस को तहरीर दी। आशंका है कि घटना को घुमंतू लोगों ने अंजाम दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।


ताले तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी चोरी

एक संदिग्ध से हो रही पूछताछ

विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने युवक से 70 हजार ठगे
- एक माह पूर्व फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
- दिल्ली एयर पोर्ट पर कस्टम शुल्क देने के बहाने मांगे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज। नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी युवक से विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम शुल्क देने के बहाने 70 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराकर ठग लिए। युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।

मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी किशन कौशल की एक माह पूर्व एक विदेशी युवती के नाम से बनी फेसबुक आइडी से फ्रेंडशिप हो गई। काफी दिनों तक फेसबुक व व्हाट्सएप पर चैटिंग होती रही। एक दिन विदेशी युवती ने युवक से इंडिया आने जानकारी दी। मंगलवार को युवती ने किशन को फोन पर बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर आ गई है। उनके पास जेवरात व विदेशी करेंसी है। यहां विदेशी करेंसी चेंज नहीं हो पा रही है। कस्टम के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया है। इसके लिए उन्हें 70 हजार रुपये कस्टम शुल्क देना होगा। तभी बाहर से लाया गया सामान छूट पाएगा। किशन युवती के झांसे में आ गए। उन्होंने स्टेट बैंक से 70 हजार रुपये युवती के बताए हुए बैंक खाता संख्या में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद विदेशी युवती उन्हें मिलने का भरोसा देती रही। बुधवार को फिर फोन आया और कहा एक लाख 20 हजार रुपये की और जरूरत है। इस पर किशन को शक हुआ। उन्होंने अपने दोस्तों को पूरी कहानी बताई। दोस्तों ने कहा कि किसी ने ठगी कर ली है। इस पर किशन कौेशल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed