फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दिन दहाड़े चौकी के पास टेंपो चालक को चाकू मारा

दिन दहाड़े चौकी के पास टेंपो चालक को चाकू मारा

Tue, 21 May 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े चौकी के पास टेंपो चालक को चाकू मारा
छेड़छाड़ का विरोध करने की रंजिश में चौकी के नजदीक टेंपो चालक को दिनदहाड़े पांच युवकों ने घेर लिया। हमलावरों ने पीठ और पेट में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता ने पांच लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी रामनिवास का 25 वर्षीय पुत्र रवि गुप्ता टेंपो चलाता है। रविवार सुबह वह टेंपो लेकर कालोनी से चौक की ओर आ रहा था। करीब पौने नौ बजे तिकोना चौकी के नजदीक पहुंचने पर मोहल्ला शमशेर खानी बजरिया निवासी रजत, मोहल्ला पल्ला निवासी टिन्नी पाल व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव खंदिया निवासी विकास यादव ने दो अज्ञात लोगों के साथ रवि को रोक लिया।
विज्ञापन


उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने रवि की पिटाई कर दी और पीठ व पेट में चाकू मार कर घायल कर दिया। चीख पुकार पर राहगीर और पुलिस कर्मी हमलावरों को पकड़ने दौड़े, लेकिन वे भाग गए। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल रवि ने बताया कि आरोपी कालोनी निवासी एक युवती को परेशान करते हैं। करीब 15 दिन पूर्व वे कालोनी में गए थे और युवती से छेड़छाड़ करने लगे। उसने भी सबके साथ मिलकर आरोपियों को खदेड़ा था। इससे आरोपी उससे रंजिश मानने लगे।



इसके चलते चाकू मार कर घायल कर दिया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घायल रवि गुप्ता के पिता रामनिवास की तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है।


चौकी के पास टेंपो चालक को चाकू मारा

पिता ने तीन नामजद और दो अज्ञात पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed