{"_id":"5c0817e8bdec2241b842edc2","slug":"154403431592-16-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़ 2.16 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़ 2.16 लाख की चोरी
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर घुसे चोर कमरों की अलमारी और बक्से से जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। कानपुर से लौटने पर शिक्षिका को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला राजन नगला निवासी संगीता मौर्या जुहारी देवी गर्ल्स इंर कालेज कैनाल रोड कानपुर में अध्यापिका हैं। वह चार दिसंबर को कानपुर स्कूल में ड्यूटी करने गई थीं। घर पर ताला पड़ा हुआ था। देर होने से वह कानपुर में रुक गईं। पांच दिसंबर को कानपुर से घर लौट कर आईं तो गेट पर पड़े ताले टूटे मिले। वह घर के अंदर गईं तो कमरे खुले पड़े थे और उसमें रखी अलमारी और बक्से के ताले खुले थे। सामान बाहर बिखरा पड़ा था।
शिक्षिका ने बताया कि चोर मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो अंगूठी, झाले, हार और 21500 रुपये चोरी कर ले गए। जेवरों की कीमत करीब 1.95 लाख रुपये बताई है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। यूपी 100 पुलिस ने घर में आकर छानबीन की।