फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सैनिक ने गालीगलौज कर की फायरिंग, मची सनसनी

सैनिक ने गालीगलौज कर की फायरिंग, मची सनसनी

Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मामूली विवाद पर सैनिक ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सैनिक और उसका भाई पुलिस के हाथ नहीं लगे। पीड़ित ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव माधौपुर निवासी राधेश्याम यादव का गांव के ही सैनिक अनिल उर्फ सुनील यादव से विवाद चल रहा है। मंगलवार देर शाम राधेश्याम अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान अनिल राधेश्याम को गालीगलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो अनिल और उसके बड़े भाई रोहित ने राधेश्याम को घेर लिया। उन्होंने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। राधेश्याम के बेटे राहुल यादव ने इसकी सूचना यूपी 100 के साथ ही एएसपी त्रिभुवन सिंह को दी। इस पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले की हमलावर वहां से भाग चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने परिवार के एक लोग को दबाव बनाने के लिए हिरासत में ले लिया। राहुल ने दोनों भाइयों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि इससे पहले भी उसके पिता को गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी गई थी। गांव के कुछ लोगों ने बीच में पढ़ कर दोनों के बीच समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टे की जमीन पर कब्जा करने पर रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा के गांव लोहापानी निवासी देवकी नंदन ने गांव के ही विनोद यादव, स्वदेश, मास्टर उर्फ पप्पू, उमेश यादव, दीपू यादव, ब्रजेश यादव, अवनीश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि उसे पट्टा मिला था। उसके पट्टे की जमीन पर आरोपियों ने कब्जा कर लिया। कई बार कब्जा छोड़ने को कहा लेकिन कब्जा नहीं छोड़ा गया। इसकी शिकायत आलाधिकारियों से की गई। इसके बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा गया। आरोपियों ने गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। ब्यूरो


महिला को पीट किया घायल
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव गढ़िया ढिलावल निवासी सुशीला देवी पत्नी राकेश कुमार को गांव के ही नन्हें और उसके बेटे विपिन ने गाली देना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed