फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दूसरे दिन भी चांदी व्यापारी का नहीं लगा सुराग

दूसरे दिन भी चांदी व्यापारी का नहीं लगा सुराग

Sat, 01 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कन्नौज जनपद के मलिकपुर क्षेत्र से लापता सराफा व्यापारी का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। बाइक में मिले सिम को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद शहर के रेलवे रोड मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी रवि मलिक (21) सराफा व्यापारी हैं। वह कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज में सराफा व्यापारियों को चांदी के आभूषण की आपूर्ति करने आते रहते हैं। लोहाई रोड निवासी चाचा संजीव व ताऊ गुलशन ने बताया कि रवि करीब सात किलो चांदी के आभूषण लेकर शुक्रवार को गुरसहायगंज बाजार गए थे। मलिकपुर के पास उनका अपहरण कर लिया गया। खबर मिलने पर परिजन शुक्रवार देर रात पहुंचे तो रवि की बाइक कोल्ड स्टोरेज के पास खड़ी खड़ी मिली। बाइक के मीटर का शीशा टूटा था, उसमें मोबाइल का सिम रखा था। रवि, उसके मोबाइल और जेवर का पता नहीं चला। परिजनों की सूचना पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने छानबीन कर बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


चाचा संजीव ने बताया है कि रवि के पास दो सिम थे, इसमें एक 29 तारीख को बंद हो गया था और दूसरा बाइक में मिला है। कोतवाल ने सिम को सर्विलांस पर लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। बड़े भाई राहुल का आरोप है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। इधर रवि के लापता होने से मां सुशीला देवी सदमे में हैं। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह से मिलकर सराफ को जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed