फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कालिंदी एक्सप्रेस में यात्री को जहरखुरानों ने लूटा

कालिंदी एक्सप्रेस में यात्री को जहरखुरानों ने लूटा

Tue, 27 Nov 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली से आ रही कालिंदी एक्सप्रेस में यात्री को कोल्डड्रिंक पिलाकरनगदी और सामान ले जाने का आरोप लगा है। थाना जहानगंज के चुरसई गांव निवासी गोविंद पुत्र पूरनलाल हरियाणा में नौकरी करता है। वह दिल्ली से कालिंदी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रेन में जहरखुरानों ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद गिरोह ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। उसके बेहोश होते ही गिरोह के सदस्य उससे नगदी और सामान ले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची तो इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी उसे नींबू पानी पिलाकर होश में लाए। सूचना पर परिजन भी आ गए। प्रभारी जीआरपी एसओ राजकुमार ने बताया कि यात्री की मां संतोषी देवी और भाई सूरजसिंह स्टेशन पर आ गए थे। कोई भी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। वह लोग उसे अपने साथ ले गए। उसके पास से कोई सामान नहीं गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed