फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   परिवार निकले तो सील हो माला क्लीनिक

परिवार निकले तो सील हो माला क्लीनिक

Sun, 25 Nov 2018 09:23 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में फंसे माला क्लीनिक को विभाग ने सील करने की तैयारी पूरी कर ली है। बस अधिकारी उस भवन में रह रहे परिवार के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही घर का गेट खुलेगा क्लीनिक को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कादरी गेट स्थित माला क्लीनिक में गुरुवार देर रात कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर दूंदेमई निवासी सर्वेश कुमार अपनी पत्नी को प्रसव करवाने के लिए लाए थे। क्लीनिक में ही जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध ढंग से प्रसव आदि करवाने के मामले में क्लीनिक पर एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही क्लीनिक को सील करने के भी आदेश दिए थे, लेकिन उसी भवन की ऊपरी मंजिल पर परिवार रह रहा है। वह बाहर ही नहीं निकल रहा। इससे भवन को सील नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


शनिवार को भी डिप्टी सीएमओ राजीव शाक्य वहां पर पहुंचे थे। लेकिन गेट खटखटाने के बाद भी परिवार के लोगों ने गेट नहीं खोला। इससे भवन को सील नहीं किया जा सका। डिप्टी सीएमओ राजीव शाक्य ने बताया कि विभाग की नजर उस पर है। उस भवन से जब परिवार बाहर निकलेगा, तब उसे सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed