फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सोने की सफाई में ठगी करने वाला बिहार का गैंग दबोचा

सोने की सफाई में ठगी करने वाला बिहार का गैंग दबोचा

Sun, 25 Nov 2018 09:23 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में सोना साफ करने के दौरान वजन कम होने पर पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने बिहार प्रांत के गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से सोना साफ करने का एसिड, पाउडर और मादक पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ग्राम कटरा रहमत खां में इरशाद मीर खान के दरवाजे पर एक ठग ने सोने के आभूषण साफ कराने के लिए आवाज लगाई थी। इस पर उनकी पुत्री फैमी ने उसे रोकर अपनी सोने की चेन साफ करने को दी। चेन साफ होने के बाद उसका वजन घट गया। फैमी के शोर मचाने पर भीड़ ने उसकी धुनाई कर दी। बाद में उसे प्रधान के माध्यम से पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए राजेंद्र ढडेर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने गैंग के साथियों के नाम पते बता दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, चौकी प्रभारी बलराज भाटी, कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी रवेंद्र सिंह, मंडी चौकी प्रभारी श्वेता शर्मा ने रेलवे स्टेशन की माल गोदाम के पास छापा मारकर छह लोगों को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में राजेंद्र ढंडेर से 250 ग्राम डायजापाम, विक्की से 605 ग्राम गांजा, गनेश कुमार सोनी से 613 ग्राम गांजा, छोटू कुमार से 536 ग्राम गांजा, शंकर शाह से 400 ग्राम चरस, राजेश शाह से 540 ग्राम गांजा के साथ सोना-चांदी साफ करने का एसिड व पाउडर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी बिहार प्रांत के जनपद बेगूसराय के मूल निवासी हैं। हाल में फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला मेमरॉन में रहते थे। पुलिस के मुताबिक यह गैंग काफी समय से इस क्षेत्र में सक्रिय था। यह गैंग अलग-अलग टोलियां बनाकर सोने के आभूषण साफ करने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी करने व मादक पदार्थ रखने के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed