फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सड़क दुर्घटना में पीडब्लूडी कर्मचारी की मौत

सड़क दुर्घटना में पीडब्लूडी कर्मचारी की मौत

Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में कार्यरत चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर भतीजा और परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। भतीजे ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी कृष्णपाल यादव (49) पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे। वह रविवार रात को कार्यालय परिसर में चौकीदार के कमरे में रुके थे। देर रात पैदल घर जाने को निकले। पीडब्लूडी कार्यालय से फतेहगढ़ जाने वाले मार्ग पर कोआपरेटिव बैंक के पास किसी वाहन ने की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर कोतवाल रजनेश चौहान व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह करीब पांच बजे परिवार वालों को जानकारी मिली। अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह यादव परिवार वालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां पर भतीजे ने शव की शिनाख्त कृष्णपाल यादव के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चाचा की पत्नी का नाम रामगुनी यादव है। उनके तीन बेटे हैं। इसमें सबसे बड़ा आकाश, उससे छोटा अंकित और सबसे छोटा बाबा है। तीन पुत्रियां हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है। कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed