फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हमलावरों के परिजनों को पकड़ने पर हंगामा

हमलावरों के परिजनों को पकड़ने पर हंगामा

Sat, 27 Oct 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को हमलावरों के परिजनों को हिरासत में ले लिया। इनको छुड़ाने के लिए अन्य परिजन और सत्ता पक्ष के नेता कोतवाली पहुंचे और छोड़ने के लिए दबाव बनाया। न छोड़ने पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सुनील सिंह की पत्नी रागिनी 24 अक्तूबर की दोपहर घर पर थी। आवास विकास कालोनी निवासी आलोक दीक्षित, पुष्कर समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे। यहां पर पुष्कर ने रागिनी को गोली मार कर घायल कर दिया। बचाव करने पर सुनील सिंह की मां राजकुमारी को लाठी मार घायल कर दिया था। सुनील की बहन अनन्या ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी आलोक दीक्षित के साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आलोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य साथी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस और स्वॉट टीम ने कुछ हमलावरों के परिजनों को शनिवार शाम हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर सत्ता पक्ष के लोग और पकड़े गए लोगों के अन्य परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। यहां पर पुलिस पर छोड़ने के लिए दबाव बनाया। न छोड़ने पर हंगामा करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed