फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दिव्यांग ने नहर में कूदकर जान दी

दिव्यांग ने नहर में कूदकर जान दी

Sun, 07 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। मेरापुर थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी दिव्यांग युवक ने दिल्ली से लौटते समय हजारा नहर में कूद कर जान दे दी। वह नहर के किनारे ही सुसाइड नोट भी छोड़ गया। इसी से उसकी शिनाख्त हुई। एटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नौगांव निवासी दिव्यांग विजय सिंह (20) के तीन भाई नरवीर, धनवीर व अशोक दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करते हैं। गांव में माता-पिता व परिवार के अन्य लोग रहते हैं। विजय की शादी नहीं हुई थी। वह एक माह पूर्व भाइयों के पास घूमने गया था। दो दिन पहले शुक्रवार को वह वहां से घर आने के लिए निकला। रास्ते में एटा के पास हजारा नहर पर वह बस से उतर गया। वहीं पर एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने लिखा कि मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। एक कागज में यह लिखकर नहर किनारे रख दिया। बाद में चरवाहों को वह सुसाइड नोट मिला। उन्होंने मामले की सूचना एटा पुलिस को दी। पुलिस ने पीएसी आदि की मदद से जाल लगवाकर उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


रविवार को एटा के गोपालपुर के पास ग्रामीणों को एक शव नहर की झाड़ियों में फंसा मिला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुसाइड नोट पर लिखे नंबर पर फोन कर परिजनों को मामले की सूचना दी। भाई ने मौके पर पहुंच कर उसकी शिनाख्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। इधर, गांव में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed