फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला का शव फंदे पर लटका मिला, शिनाख्त नहीं

महिला का शव फंदे पर लटका मिला, शिनाख्त नहीं

Sun, 07 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र में रोशनाबाद-शमसाबाद रोड पर एक महिला का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर कई गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

शमसाबाद के मुबारकपुर निवासी ईश्वर दयाल का रोशनाबाद शमसाबाद रोड पर खेत है। इसी में एक आम का पेड़ भी लगा है। रविवार दोपहर को लोगों ने एक महिला के शव को पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका देखा। दोनों पैर जमीन में पूरी तरह रखे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। महिला के बदन पर पेटीकोट और ब्लाउज था। साड़ी नहीं थी। इससे आशंका जताई गई कि हत्या करने वालों ने महिला की ही साड़ी से उसके शव को लटका दिया होगा। शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर कई गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। महिला के हाथ में बृजेश व राजेंद्र भाई लिखा हुआ था। वह हवाई चप्पल पहने थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अलोक यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या लग रहा है। महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed