फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   उर्स में गया परिवार, कोतवाली के पास चोरों ने घर किया साफ

उर्स में गया परिवार, कोतवाली के पास चोरों ने घर किया साफ

Sun, 07 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित घर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। परिवार के लोग उर्स में शामिल होने गए। कमरे में रखी अलमारी, सूटकेस से 10 तोले सोने, दो किलो चांदी के जेवर व 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जेवर भतीजी की शादी के लिए खरीद कर रखे गए थे। उर्स समाप्त होने के बाद घर आने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी मुशर्रफ अली का घर कोतवाली से चंद दूरी पर है। शनिवार शाम को मुशर्रफ परिवार समेत कमालगंज के गांव नगला खेंम रैंगाई में हुए उर्स में शामिल होने गए थे। घर के मुख्य गेट पर ताला पड़ा था। चोरों ने रात में ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी, सूटकेस को तोड़कर उसमें रखे जेवर और नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


रविवार सुबह मुशर्रफ परिवार समेत घर वापस आए तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर की हालत देख वह हैरान रह गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। मुशर्रफ के पुत्र मैनूर अली ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। उसने बताया कि चाचा मोहम्मद इरशाद की पुत्री शाहिदा की 26 नवंबर को शादी है। छिबरामऊ से बारात आएगी। उसकी शादी के लिए जेवर बनवाए थे। चाचा घर के सामने रहते हैं। उन्होंने जेवर उसी के घर में रख दिए। चोर शादी के लिए बनवाए गए जेवर व घर में रखे पुराने जेवर ले गए। इनकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है। कोतवाल झांझनलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed