{"_id":"5bb1174a867a557f5742ea12","slug":"153833247113-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री की मौत की खबर पर पिता ने ससुराल में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्री की मौत की खबर पर पिता ने ससुराल में किया हंगामा
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जहानगंज (इटावा)। पुत्री की मौत की खबर मिलने पर परिवार वालों के साथ ससुराल आए पिता ने हंगामा किया। थाने पहुंच कर पुत्री की हत्या करने की शिकायत की। पुलिस ने पति को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि विवाहिता का शहर के एक नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है। देर शाम हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। हालांकि बाद में उसकी मौत हो गई।
औरैया थाना बिधूना के इंदपामऊ निवासी शिव कुमार ने पुत्री चंदा की एक साल पूर्व जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी घनश्याम के साथ शादी की थी। शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से चंदा की हालत बिगड़ गई थी। इस पर पति ने शहर के फर्रुखाबाद के आवास विकास तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम में उसको भर्ती कराया। रविवार को शादी कराने वाले व्यक्ति ने शिव कुमार को चंदा के मरने की सूचना दी। शिव कुमार परिवार वालों के साथ मधवापुर में पुत्री की ससुराल पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
थाने पहुंच कर पुत्री को जहर देकर मार देने की शिकायत की। एसओ संजीव राठौर ने महिला के पति घनश्याम को बुलाकर मामले की जानकारी तो पति ने बताया कि चंदा जिंदा है। ससुर को किसी ने गलत सूचना दी है। पत्नी का शहर के एक नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है। उधर शहर के नर्सिंग होम के डाक्टर ने बताया कि महिला चंदा भर्ती हुई थी। शाम को हालत बिगड़ने पर उसको रेफर कर दिया है। एसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि महिला की मौत हो गई है। उसका शव परिजन मधवापुर ले गए हैं। तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
-पिता ने थाने पहुंच दी तहरीर