फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गोदाम में बंद कर मां-बेटे को अधमरा किया, मुकदमा दर्ज

गोदाम में बंद कर मां-बेटे को अधमरा किया, मुकदमा दर्ज

Mon, 01 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव ललई में तीन दिन पूर्व चबूतरा तोड़ने पर हुई रंजिश में युवक को गोदाम में बंद कर अधमरा कर दिया। बचाने पहुंची मां को भी पीटा। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव ललई निवासी प्रमोद ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। तभी गांव के नवी अहमद की पत्नी रियासन का चबूतरा ट्रैक्टर टकराने से टूट गया। रियासन ने विरोध किया तो आरोप है कि प्रमोद ने फिर से चबूतरे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे चबूतरा और टूट गया। दोनों में कहासुनी होने लगी। चीख पुकार सुनकर रियासन का पुत्र साबिद घर से निकल आया दोनों में गाली-गलौज हो गई। प्रमोद ने देख लेने की धमकी दी। इसकी शिकायत रियासन ने कोतवाली में कर दी। इससे प्रमोद चिढ़ गया। रविवार शाम को प्रमोद व उनके दो भाई साबिद को पकड़कर गोदाम में ले गए।
विज्ञापन


वहां उसे तमंचे की बट से पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी पर उनकी मां गोदाम में पहुंची। बेटे को पिटता देखकर उसे बचाने के प्रयास में वह उसके ऊपर लेट गयीं। इससे उनके भी चोटें आईं। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों सीएचसी ले गई। वहां घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने रियासन की तहरीर पर प्रमोद, विनोद, अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीन दिन पूर्व चबूतरा तोड़ने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed