फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जहर से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

जहर से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 18 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जहर खाने से विवाहिता की नर्सिंग होम में रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। ससुराल वाले अस्पताल में शव छोड़ कर भाग गए। पारिवारिक चाचा ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के गांव बिर्रा निवासी सुभाष चंद्र ने पुत्री रज्जो उर्फ राजवती की शादी 23 मई 2017 को जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव खुरू नगला निवासी अजय कुमार के साथ की थी। रक्षाबंधन पर रज्जो मायके गई थी। 13 सितंबर को पति अजय ससुराल गया और पत्नी रज्जो उर्फ राजवती को घर लाया था। 14 सितंबर को रज्जो ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने आवास विकास तिराहा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसकी सूचना विवाहिता के मायके वालों को नहीं दी। 15 सितंबर को विवाहिता के पारिवारिक चाचा अश्वनी कुमार नर्सिंग होम में भर्ती गांव भगवानपुरा के रिश्तेदार को देखने आए। उन्होंने अजय व उसके परिवार वालों को अस्पताल में देखा तब पता चला कि रज्जो भी वहीं भर्ती है। उसके बाद परिवार के लोग अस्पताल आ गए।
विज्ञापन


रविवार देर रात उपचार के दौरान रज्जो की मौत हो गई। ससुराल वाले शव को छोड़कर भाग गए। अस्पताल में मौजूद रज्जो के चाचा अश्वनी व परिवार के अन्य लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अश्वनी ने अजय व उसके परिवार वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 सितंबर को विदा करा कर लाने के बाद रज्जो से पति ने मारपीट की थी। 14 सितंबर को ससुराल वालों ने रज्जो को जहर खिला दिया। उसके एक बहन और एक भाई है। पिता नेत्रहीन है। मां बुजुर्ग है। पुलिस ने भाई राजेश की तहरीर पर पति अजय, ससुर कालीचरण व जेठानी रागिनी और जेठ आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें दहेज में एक लाख रुपये व बाइक मांगने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संजीव राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed