{"_id":"5b65ea764f1c1bed5e8b71cd","slug":"153340580619-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बाइक सवार लुटेरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो बाइक सवार लुटेरों को किया गिरफ्तार
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। पुलिस ने बाइक सवार दो लुटेरों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर चोरी की बाइक, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने एक कमालगंज और दो हरदोई में लूट की घटनाओं को कबूल किया। एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान टीम को 10 हजार का इनाम दिया।
कोतवाल अनूप निगम बहोरिकपुर मोहम्मदाबाद रोड पर गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि एक बाइक पर दो शातिर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। स्वाट टीम के साथ घेराबंदी कर ली। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी ने शातिरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनसे 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस बरामद किए।
लुटेरों ने अपना नाम थाना जहानगंज के गांव नगला खुरुआ निवासी ब्रजेश पुत्र रामनिवास और दूसरे ने जिला मैनपुरी थाना बिछवां के करीमगंज निवासी संजेश उर्फ संजू पुत्र बेचेलाल बताया। शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी अतुल शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने थाना कमालगंज में एक लूट की घटना और जिला हरदोई थाना बेनीगंज में दो लूट की घटनाएं कबूल की हैं। इनके पास से 4500 रुपये और एक पर्स बरामद हुआ। इन आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। एसपी ने इस सफलता पर टीम को 10 हजार का इनाम दिया।
विज्ञापन
सिपाही को गोली मार पत्नी से लूट में थे शामिल
मोहम्मदाबाद। मऊदरवाजा के गांव कुइंयाबूट निवासी सिपाही सुरेश सिंह यादव अपनी पत्नी मिथिलेश के साथ बाइक से 21 जून को ससुराल गुरसहायगंज जा रहे थे। कमालगंज इलाके में बाइक सवार लुटेरों ने सिपाही को गोली मार घायल कर दिया। पत्नी से सोने की चेन लूट ले गए थे। इस घटना के कुछ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके दो अन्य आरोपी ब्रजेश व संजेश उर्फ संजू थे। ब्यूरो
शातिरों पर हैं कई आपराधिक मामले
मोहम्मदाबाद। जहानगंज के नगला खुरुआ निवासी शातिर ब्रजेश के ऊपर कमालगंज, फतेहगढ़, मेरापुर, जहानगंज, नवाबगंज, कंपिल में हत्या, लूट, चोरी समेत 13 मामले दर्ज है। इसके साथ ही मैनपुरी के थाना बिछवां के करीमगंज निवासी संजेश उर्फ संजू पर कमालगंज, एटा, औरैया, मैनपुरी में लूट, चोरी समेत 16 मामले दर्ज हैं। संजेश कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था। वह शहर क्षेत्र में किराए पर रह कर ठेली चलाता था। लुटेरे अपने शिकार का पीछा कर उन्हें सुनसान इलाके में लूट लेते थे। ब्यूरो