{"_id":"5b65ea714f1c1ba23e8b516d","slug":"153340580212-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंजीगंज बाजार में किराने की तीन दुकानों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिंजीगंज बाजार में किराने की तीन दुकानों की चोरी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज बाजार की तीन किराना दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने चाय की पत्ती, गरम मसाला समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने नकब लगाकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि एक दुकान की छत पर चढ़कर जीने के सहारे चोरों ने दुकान में प्रवेश किया। तीनों दुकानों में चोरी का खुलासा सुबह दुकान खोलने के बाद हुआ। एक ही रात में दनादन तीन दुकानों में चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है।
शहर कोतवाली के बजरिया निहालचंद्र निवासी आजाद वर्मा की किराने की दुकान लिंजीगंज बाजार में है। शुक्रवार देर शाम वो दुकान बंद कर घर चले गए। रात किसी समय चोरों ने दुकान के पीछे नकब लगा दिया। यहां से चोर गरम मसाला उठा ले गए। कुछ ही दूरी पर गंगा नगर कालोनी निवासी सुभाषचंद्र गुप्ता की किराने की दुकान है। यहां चोर पीछे से दुकान की छत पर चढ़े और जीने की कुंडी तोड़ कर दुकान के भीतर पहुंचे। यहां से चोरों ने हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया। यही पर मोहल्ला बूरावाली गली निवासी विशंभर दयाल की किराने की दुकान में नकब लगाकर चाय की पत्ती चोरी कर ली।
शनिवार सुबह जब तीनों दुकानदार दुकानों को खोलने के लिए आए तो चोरी होने का पता चला। एक ही रात में बाजार की तीन दुकानों में चोरी की वारदातों से व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता भी पहुंच गए। लगातार मन्नीगंज और लिंजीगंज में चोरी की वारदातें होने से दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। दुकानदारों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही तीन दुकानों में नकब लगा कर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। अभी तक उनका कोई खुलासा नहीं हुआ। रात को फिर से तीन दुकानों में चोरी हो गई। सूचना पर कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने कोतवाल को बढ़ रही चोरी की रोकथाम की मांग की। दुकानदार आजाद वर्मा ने बताया कि चोर उनके यहां से करीब 7 हजार का माल ले गए। सुभाषचंद्र गुप्ता ने बताया कि चोर उनके यहां से 90 हजार का सामान ले गए। वहीं विशंभर दयाल ने बताया कि चोर उनके यहां से 7 हजार का माल चोरी कर ले गए।