फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   छात्र की कुकर्म के बाद गला घोटकर हत्या

छात्र की कुकर्म के बाद गला घोटकर हत्या

Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय छात्र के साथ युवक ने कुकर्म किया और घोटकर हत्या कर दी। सोमवार रात नलकूप में शव मिला। सूचना पर एएसपी और डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच-पड़ताल की। मृतक के पिता ने कुकर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा पांच का छात्र सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच पड़ोसी मोहल्ले का रहने वाला साजन, छात्र को बहला कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने छात्र के साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर शव को सरनाम सिंह के नलकूप में फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन


देर शाम तक जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। मृतक के भाई को पता चला कि साजन ने संतोष की परचून दुकान से दालमोठ ली थी। उस समय छात्र उसके साथ था। साजन शराब का आदी भी बताया गया। इसके अलावा कच्ची शराब का कारोबार भी करता है। रात करीब 12 बजे छात्र का शव सरनाम सिंह के खेत में स्थित नलकूप में पड़ा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ लेखराज सरोज के साथ ही डॉग स्क्वायड और फिगरप्रिंट टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने खोजी कुत्ता को मृतक की चप्पल सुंघाई। इसके बाद कुत्ता सीधे साजन के घर पर पहुंच गया। हालांकि पुलिस के हाथ साजन नहीं लगा। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म कर उसकी हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


शहर कोतवाल संजीव राठौर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिता और मां को हिरासत में ले लिया। उन्होंने रिश्तेदारी में आरोपी के होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने जिला हरदोई कसबा सांडी में छापा मारकर साजन को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्र की मुंह नाक दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई। इसके साथ ही कुकर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई। डा. विकास पटेल ने पोस्टमार्टम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed