फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बाइक सवारों ने दो दंपति को तमंचे से धमकाकर लूटा

बाइक सवारों ने दो दंपति को तमंचे से धमकाकर लूटा

Tue, 05 Jun 2018 11:31 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। नवाबगंज-मोहम्मदाबाद मार्ग पर मंगलवार की देर शाम सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने दो दंपतियों को तमंचा से धमकाकर लूट लिया। पीड़ित मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस ने नवाबगंज थाना क्षेत्र की सीमा में घटना होने का मामला बता कर टकरा दिया।

कोतवाली क्षेत्र के नगला गढ़ा गांव निवासी संजीव शाक्य मंगलवार को पत्नी निर्मला देवी को दवा दिलाने पुत्री आराध्या (2 साल) को साथ लेकर बाइक से शमसाबाद गए थे। शाम करीब सात बजे नवाबगंज- मोहम्मदाबाद मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। जोगी डेरा के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवर टेक कर संजीव की बाइक रुकवा ली। युवकों ने तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। दोनों युवकों ने निर्मला देवी से सोने की चेन, कुंडल व संजीव से पांच सौ रुपये लूट लिए। जिस समय लुटेरे घटना को अंजाम दे रहे थे, उसी दौरान पीछे से गांव सिठौली मुरहास निवासी सुनील कुमार, पत्नी नन्ही देवी व छह वर्षीय पुत्र संतोष को लेकर ससुराल से घर बाइक से लौट रहे थे। दोनों लुटेरों ने उनको भी रोक लिया और तमंचा दिखा कर कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन


एक साथ दो घटनाओं को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक से मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। पीड़ित कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नवाबगंज थाना क्षेत्र की घटना होना बता कर पीड़ितों को टरका दिया। पीड़ित वहां से नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने चले गए। मोहम्मदाबाद कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की थी, इस कारण पीड़ितों को नवाबगंज एसओ के पास भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed