{"_id":"5caf6c3bbdec22144f418910","slug":"151555000379-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान समेत तीन के घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान समेत तीन के घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव इलाके में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के घरों से चोरों ने करीब चार लाख के जेवरात व नगदी पार कर दी। सुबह उठने पर चोरी जानकारी मिली। पूर्व प्रधान ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के पिपर गांव के मजरा नगला समई निवासी अवधेश कुमार पुत्र भूपाल सिंह पूर्व प्रधान हैं। वह नगला समई में खेतों में घर बना कर रह रहे हैं। बुधवार को वह अपने घर की छत पर सो रहे थे। उनके माता-पिता सियादेवी व भूपाल घर के बाहर सो रहे थे।
देर रात चोरों ने बाहर सो रहे उसके माता-पिता व उनके दो कुत्तों को नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ कर एक सोने का बेंदा, एक अंगूठी, एक चांदी का कमरबंद, 95 हजार नगद और अवधेश के चाचा रामदास पाल का सूटकेश पार कर दिया।
विज्ञापन
इसमें उनके कुछ कागजात व कपड़े थे। इसके बाद चोरों ने नगला समई में ही बोरिंग मिस्त्री दीपक सक्सेना के घर के पीछे नकब लगा कर बक्से में रखी तीन अंगूठी, तीन चेन, तीन जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी झुमकी, तीन चांदी के कमरबंद और आठ साड़ियां व पीतल के बर्तन और 20 हजार रुपये पार कर दिए।
दीपक परिवार सहित आंगन में सो रहे थे। सुबह उठने पर मामले की जानकारी हुई। पिपर गांव के मजरा मोहरिकापुर निवासी बबलू जाटव पुत्र राजकुमार जाटव के गांव में दो घर हैं। बुधवार देर रात चोर उनके बंद घर के ताले तोड़ कर अंदर घुस गए।
उसके घर से दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, एक चेन, एक जोड़ी पायल, पांच हजार रुपये पार कर लिए। गुरुवार शाम को अवधेश ने अन्य दोनों के साथ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
पूर्व प्रधान समेत तीन के घरों से लाखों की चोरी
वृद्ध दंपति को नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश किया