{"_id":"5c7d5d8fbdec2214305bb6a0","slug":"151551719823-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के उलियापुर गांव में शुक्रवार को हुए हादसे में घायल युवक की सोमवार को कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज निवासी श्यामसुंदर (22) रिश्तेदारी में थाना क्षेत्र के फैजबाग आया था। एक मार्च को वह बाइक से वापस जा रहा था।
इसी दौरान उलियापुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर सोमवार को डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के ताऊ भानु प्रताप ने बताया कि एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसके घर में पत्नी रश्मि के अलावा मां कुंती, बड़े भाई रामगोपाल, छोटा भाई राघव हैं। ब्यूरो