फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   स्टेशन पर कुडंल निकालते महिला को पकड़ा

स्टेशन पर कुडंल निकालते महिला को पकड़ा

Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। रेलवे स्टेशन पर महिला को फल में नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरान ने उसके कान से कुंडल निकालने का प्रयास किया। अर्ध बेहोशी की हालत में उसने शोर मचा दिया तो लोगों ने रंगेहाथ महिला जहरखुरान को दबोच लिया। लोग उसे चौकी ले गए, लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष में आपसी विवाद हुआ था। समझौता करके चले गए हैं।
विज्ञापन


कासगंज पटियाली के रामनगर करैना निवासी लीलावती उर्फ अंगूरी अपनी जेठानी लौंगश्री, देवरानी गुड्डी व पुत्र अतुल के साथ नवाबगंज के गांव फतेहपुर परिउली आई थी। रविवार को वह अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। वह कायमगंज स्टेशन पर बैठीं थी। उनकी जेठानी, देवरानी कुछ दूरी पर थी।
विज्ञापन


इसी बीच एक महिला आई और लीलावती के पास बैठकर उससे बातें करने लगी। बातों बातों में महिला ने लीलावती को फल खाने के लिए दिया। फल खाते ही लीलावती को चक्कर आने लगे। उसे बेहोश होता देख जहरखुरान महिला उसके कान के कुंडल उतारने लगी। जिस पर लीलावती चीखने लगी। लीलावती की चीख सुनकर उसकी देवरानी व जेठानी समीप पहुंची और महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में वहां भीड़ लग गई। मामले की सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और आरोपी महिला व पीड़िता को चौकी लाई। जीआरपी ने आरोपी महिला के पर्स की तलाशी ली। जिसमें कैंची, ब्लेड व अन्य सामान मिला। जीआरपी चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। समझौता हो जाने पर दोनों पक्ष चले गए।

-महिला को बेहोश कर कान के कुंडल निकाल रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed