फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जवान को गोली मार पत्नी से जेवर लूटा

जवान को गोली मार पत्नी से जेवर लूटा

Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। रिश्तेदारी से लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने जवान को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी से जेवर लूटकर फरार हो गए। दिनहदाड़े इस घटना की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कटैइया निवासी किशनपाल नागर आईटीबीपी में तैनात है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। किशनपाल अपनी रिश्तेदारी में जिला मैनपुरी के कस्बा कुसमरा गया था। रविवार को किशनपाल पत्नी विटोलादेवी के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


जब वह नगला बहादुर और कटैइया मार्ग पर था। उसी समय किशनपाल ने लघुशंका के लिए बाइक रोक ली। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने किशनपाल को पकड़ कर तमंचा लगा दिया। किशनपाल ने तमंचा छीन लिया और बाइक की ओर बढ़ा, तभी दूसरे युवक ने किशनपाल पर फायर कर दिया। गोली बाएं जांघ पर जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर पत्नी के होश उड़ गए। लुटेरों ने महिला की तीन सोने की अंगूठी, झुमकी, चेन और दो कंगन लूट कर मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। दिनदहाड़े इस घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ हजारीलाल मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर घायल के परिजन भी आ गए। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

-घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed